नमस्ते! मैं अम्ब्रिश यादव हूँ 👋
3 साल पहले मैंने ब्लॉगिंग और यूट्यूब शुरू करने का सपना देखा था, लेकिन ओवरथिंकिंग और परफेक्शनिज़्म के कारण शुरू नहीं कर पाया। कई बार लगा कि समय और पैसा बर्बाद हो गया। अब मैंने सीखा है—छोटे-छोटे स्टेप्स ही असली प्रगति हैं। यही अनुभव मैं यहाँ शेयर करता हूँ।
मेरी Journey: रुकने से चलने तक
✔ 3 साल तक सिर्फ सोचता रहा—”परफेक्ट टाइम” का इंतज़ार करता रहा।
✔ डोमेन और होस्टिंग खरीदी, पर पहला पोस्ट भी नहीं लिख पाया।
✔ कभी यूट्यूब, कभी ब्लॉग—डर और कंफ्यूजन से घिरा रहा।
✔ फिर महसूस हुआ: Done is better than Perfect.
आज मैं अपने ब्लॉग के जरिए दूसरों को यही सिखा रहा हूँ: सोच कम करो, पहला कदम अभी लो।
मेरा मिशन
अगर आप भी सोचते-सोचते पहला कदम टाल रहे हैं,
तो यह ब्लॉग आपको एक्शन में लाने के लिए है।
यहाँ आपको मिलेगा—सिंपल स्ट्रेटेजी, रियल लाइफ एग्ज़ाम्पल्स,
और लगातार बढ़ने का हौसला।
