Overthinking से छुटकारा कैसे पाएं

Overthinking से छुटकारा कैसे पाएं एक संपूर्ण गाइड

Overthinking हमारी जिंदगी को तनाव, चिंता और आत्मविश्वास में कमी की ओर ले जाता है जानिए overthinking से छुटकारा पाने के असरदार और आसान तरीके।

परिचय:- आजकल की इस  भागदौड़ से भरी जिंदगी में हर इंसान  को कहीं न कहीं से overthinking का सामना करना पड़ता है। कोई भी छोटी सी गलती हो या कोई बड़ा से बड़ा फैसला हम घंटों और दिनों तक उसी के बारे में सोचकर चिंतित होते रहते हैं। शुरू में तो ये सब सामान्य लगता है लेकिन धीरे – धीरे यह आदत मानसिक स्वास्थ्य और हमारी खुशियों पर भारी पड़ने लगती है।

Overthinking से न केवल हमारा दिमाग ही बल्कि शरीर भी प्रभावित होता है । नींद कम होना , सिरदर्द , थकान , फैसला लेने की क्षमता का घट जाना – ये सब overthinking के परिणाम हैं। हमारे लिए अच्छी बात यह है कि हम थोड़ी जागरूकता और सही तरीकों से इस आदत पर काबू पाया जा सकता है।

Overthinking क्या है ?

Overthinking का मतलब है – किसी एक ही बात , समस्या , परिस्थिति के बारे में इतना ज्यादा सोचना की दिमाग हमेशा उसी के बारे में सोचता रहे और आगे का कोई फैसला न ले ।

उदाहरण:

  •     अपने किसी से करते समय कुछ गलत कह दिया हो या गलती  कर दी हो और कई दिन तक सोचते रहते हैं  कि “उसने मेरे बारे में क्या सोचा होगा”
  • कोई नया काम शुरू करने से पहले है। इतने सारे नतीजों के बारे में सोच लेते हैं कि पहला कदम उठाने की हिम्मत ही नहीं होती है।

Overthinking के नुकसान

Overthinking को ज्यादातर  लोग गंभीरता से नहीं लेते है , यही कई समस्याओं को जन्म देती है।

  1. मानसिक स्वास्थ्य पर असर

Overthinking से तनाव , चिंता और डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

  • निर्णय लेने की क्षमता में कमी आना

लगाते सोचते रहने से हम कोई भी निर्णय नहीं ले पाते है।

  • आत्मविश्वास में कमी

Overthinking से हमारे आत्मविश्वास  में कमी आ जाती है

“मैं कर सकता हूं या नहीं?

  • नींद में समस्या

हमारा दाग रात में बंद नहीं रहता है जिससे नींद में कमी आती है।

  • रिश्तों पर असर

ज्यादा सोचते रहने से रिश्तों में गलतफहमी पैदा होती है।

Overthinking से छुटकारा पाने के 10 असरदार तरीके

  1. पहचाने कि आप overthinking कर रहे हैं

पहला कदम:– इस बात को स्वीकार  करना । जब आपका दिमाग किसी बात को हर बार दोहराने लगे तो खुद से पूछे कि “क्या यह सच में मददगार है।”

  • वर्तमान में जिएं

अतीत से पछतावा और भविष्य में क्या होगा इससे डर– यदि overthinking की जड़ है ।

इसके लिए mindfulness , meditation और deep breathing का अभ्यास करें । दिन में केवल 10 मिनट इनका अभ्यास करने से दिमाग शांत होता है।

  • छोटे कदम उठाए

Overthinking की सबसे बड़ी वजह है। -Action न लेना।

अगर हमें पढ़ाई करनी है तो सोच के बजाय रोजाना 10 मिनट पढ़ना शुरू करना चाहिए । छोटे छोटे कदम बड़े बदलाव लाते  हैं।

  • अपने विचारों को लिखें

जो बात हमारे मन न बार-बार घूमती  रहें उन्हें डायरी पर लिख देना चाहिए इससे हमारा मन हल्का होता है और दिमाग बार-बार याद नहीं दिलाएगा ।

  • खुद को व्यस्त रखें

खाली समय overthinking को बढ़ावा देती है।

खाली समय में अपने शौक को पूरा करें , वर्कआउट करें, किताबें पढ़ें या नई स्किल पर काम करें। जब आप productive रहते हैं। तो फैलती की सोच अपने आप कम हो जाती है।

  • क्या होगा अगरवाली सोच छोड़ें

Overthinking की सबसे आम आदत है कि “क्या होगा अगर मैं असफल हो गया?”

इस सोच को बदलें और इसे “मैं अभी क्या कर सकता हूं?” से रिप्लेस करें।

  • सीमाएं तय करें

हर समस्या पर 24 घंटे सोचते रहना जरूरी नहीं है।

हमें अपने लिए “Thinking Time” तय करें- जैसे 15 मिनट। केवल उसी समय सोचें, फिर बाकी दिन खुद को फ्री करे।

  • स्वास्थ्य जीवन अपनाएं

अपने जीवन से अस्वस्थ्य दिनचर्या को हटाएं क्योंकि अस्वस्थ्य दिनचर्या ovethinhnkg को बढ़ाती है।

भरपूर नींद लें , पौष्टिक आहार खाएं ,और रोजाना हल्की- फुल्की exercise करें ।शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने से मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत होता है।

  • सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं

नकारात्मक लोगों के साथ रहने से overthinking बढ़ती है।

ऐसे दोस्तो और  परिवार के साथ समय बिताएं जो

जो आपकी को प्रेरित करें न कि demotivate करें।

  1. पेशेवर में मदद ले

अगर आपकी  overthinking बहुत ज्यादा बढ़ गई है और नींद में कमी या पढ़ाई पर असर डाल रही है तो किसी मनोवैज्ञानिक या काउंसलर से मिलना सबसे सही विकल्प है।

FAQs(अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q 1. क्या overthinking पूरी तरह से खत्म हो सकती है?

उत्तर:- हां , overthinking पूरी तरह से खत्म की जा सकती है  अगर आप सही तकनीकों को अपनाएं और धीरे धीरे अभ्याश करें तो ।

Q 2:- Overthinking और चिंता(Anxiety )में क्या फर्क है?

उत्तर :-  Overthinking एक आदत है बार – बार सोचने की , जबकि चिंता मानसिक अवस्था है जो लगातार तनाव और डर पैदा करती है।

Q 3:- Overthinking से तुरंत छुटकारा कैसे पाएं?

उत्तर :- Deep Breathing, रोजाना 10 मिनट की meditation और लिखने की आदत तुरंत असर दिखाती है।

Q 4:-  क्या overthinking केवल पढ़ाई से या काम से जुड़ी है?

उत्तर :- नहीं, overthinking केवल पढ़ाई से केवल काम से नहीं जुड़ी है बल्कि यह रिश्तों ,करियर, स्वास्थ्य और छोटे – छोटे फैसलों से भी जुड़ी हो सकती है।

निष्कर्ष(Conclusion)

Overthinking से छुटकारा पाना आसान नहीं लेकिन असंभव भी नहीं है। जब आप खुद को पहचानते हैं और छोटे- छोटे कदम उठाते हैं  , वर्तमान में जीना  सीखते हैं तो यह धीरे-धीरे आदत खत्म होने लगती है।

याद रखिए – सोचने से ज्यादा जरूरी होता है काम करना ।

अगर आप इन तरीकों को लगातार अपनाएं तो न केवल overthinking से छुटकारा पाएंगे बल्कि एक संतुलित, खुशहाल और productive जीवन जी पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *